Horoscope Today, 03 November 2021: व्यापार के लिए मिथुन वालों का दिन है अच्छा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03rd November 2021: ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 03 नवंबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

03 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 03rd November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
03 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • पारिवारिक कार्यों को लेकर परेशान रहेंगे मेष राशि के जातक।
  • कन्या राशि वाले करें हनुमान जी की उपासना।
  • मीन राशि वालों को हो सकता है व्यवसाय में लाभ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 03rd November 2021: आज दीपावली के पावन पर्व के दिन सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। बुध कन्या व शुक्र अब धनु में हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का दशम व शुक्र का नवम गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद  रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

शुक्र का सप्तम व सूर्य का पंचम गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

आज सूर्य तुला व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। शुक्र का खष्ठम व गुरु का सप्तम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। माता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से तृतीय व गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के कन्या राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। माता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल-

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-

आज बुध चन्द्रमा का दशम व गुरु का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

शुक्र के धनु व चन्द्रमा के कन्या गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-

गुरु अभी इस राशि से द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य का तुला गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का एकादश तथा शुक्र का धनु में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। भविष्य में जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल  रंग शुभ है। गणेश जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर