Horoscope Today, 4 October 2021: मेष और मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, ऐसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 4th October 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के पहले दिन सोमवार का राशि भविष्य। 4 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे जुड़े इशारे?

4 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 4th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
4 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • कन्या व मीन राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • कर्क व तुला के जातक सफल बैंकिंग और मीडिया में पाएंगे सफलता।
  • मेष व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 4th October 2021: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष के पावन प्रदोष का महापर्व है। सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज शुक्र व बुध एकसाथ तुला राशि में है।

आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 4 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज शनि व गुरु का दशम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र व बुध खष्ठम है। स्वास्थ्य सुख को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का सिंह व बुध शुक्र का तुला गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

पॉलिटिक्स में सूर्य के द्वितीय व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा के  प्रति सतर्क रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु शनि का पँचम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

व्यवसाय में लाभ है। किसी सरकारी कार्य  में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटीशियन लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 

चन्द्रमा के सिंह व इसी राशि में गोचर रत शनि गुरु शुभ परिणाम देंगे। दशम बुध जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। बुध बैंकिंग जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु व शनि  एकादश तथा शुक्र अष्टम गोचर रत है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है। कन्या राशि का गुरु जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर