Horoscope Today, 9 October 2021: कन्या व सिंह राशि के जातकों को होगा लाभ, शनिवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 9th October 2021: ज्योतिष अनुसार जानिए शनिवार के दिन का राशि भविष्य। 9 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

9 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 9th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
9 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा 11:02 am के बाद वृश्चिक राशि में करेगा प्रवेश।
  • मिथुन व तुला राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 9th October 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र व चन्द्रमा तुला में है। चन्द्रमा 11:02 am के बाद वृश्चिक में जाएंगे। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य कन्या व शुक्र बुध अब तुला में हैं। आज कन्या व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 9 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

11:21 am के बाद आज चन्द्रमा का नवम, गुरु व मंगल गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र व चन्द्रमा शुभ है। अपनी  सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

11:21 am के बाद चन्द्रमा का खष्ठम, शुक्र का पँचम व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा 11:21am के बाद वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र का तृतीय व गुरु का सप्तम गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

11:21 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ है। व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि में के गुरु के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

शुक्र व राशि स्वामी बुध इसी राशि से द्वादश हैं। आईटी जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 

11:21 am के बाद चन्द्रमा द्वितीय होकर जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ देंगे। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

11:21 am के पहले जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

11:21 am के बाद चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का कुम्भ राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला रंग शुभ है। गुरु आध्यात्मिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शुक्र के तुला व 11:21 am के बाद चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के भाग्यभाव में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

शुक्र के तुला व सूर्य का कन्या राशि में गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का एकादश तथा चन्द्रमा का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर