Love Horoscope weekly: प्‍यार के मामले में कैसा बीतेगा आपका ये हफ्ता, देखें साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल

Love Horoscope weekly 30 th may to 5 th june 2021 : प्‍यार के मामले में 12 राश‍ियों के ल‍िए ये हफ्ता कैसा रहेगा, इसके ल‍िए देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। जानें लव फील्‍ड में क‍ितने लकी रहेंगे आप।

love horoscope weekly in hindi, साप्ताहिक प्रेम राशिफल वृषभ, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कन्‍या साप्ताहिक प्रेम राशिफल, मकर साप्ताहिक प्रेम राशिफल 2021, मीन साप्ताहिक प्रेम राशिफल, कुंभ साप्ताहिक प्रेम राशिफल, स‍िंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल,
वीकली लव राश‍िफल (Pic : Istock) 
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते कन्‍या राश‍ि के जातक प्‍यार में खूबसूरत मोड़ देखेंगे
  • मेष राश‍ि वालों को प्‍यार की अभ‍िव्‍यक्‍त‍ि पर ध्‍यान देना होगा
  • मकर राश‍ि वालों को इस हफ्ते में प्रेम में सफलता मिलेगी

Love horoscope weekly in hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो शरीर का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल देखा जाता है। 

Love Horoscope weekly :  30 th may to 5 th june 2021

मेष- युवा प्रेम की अभिव्यक्ति करें। दिल की तरंगों को रोके नहीं। प्रेम की अविरल एहसास को होठों तक पहुंचने दें।

वृष- रूठना व मनाना लगा रहेगा। आपका लव पार्टनर खबसूरत सफर कराएगा।

मिथुन- प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर इस वीक और निखरेगी।

कर्क- सुंदर संगीत व रोमांटिक यात्रा का रसास्वादन करेंगे। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।

सिंह- थोड़ा बहुत लड़ सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये।

कन्या- प्यार में जरा संभल के बड़े मोड़ हैं हर रास्ते पर। खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। जीवन बेहतर होगा।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक लकी हैं। खूबसूरत सफर व खूब एन्जॉय करें।

वृश्चिक- जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। समय सपोर्टिंग है।

धनु- विरह का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है।

मकर- प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है।

कुंभ- आशिकी की भी हद होती है। खूब घूमेंगे। लाइफ का आनन्द लेंगे।

मीन- प्रेम में सफलता मिलेगी। दूर कहीं घूमने जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर