Horoscope 22 May: इन राशि के लोगों को आज मिलेगी सफलता, कन्या राशि के जातकों को होगी सेहत की परेशानी

Rashifal (Horoscope): वृश्चिक राशि वालों को धन का आगमन होगा। कर्क राशि वाले मन को एकाग्र रखें। व्यवसाय में सफलता पायेंगे मीन राशि के जातक। जानें 22 मई का राशिफल।

Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष  22 May 2020
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 22 May 2020 

Rashifal 22 May 2020: आज चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य बुध व शुक्र पहले से ही वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुम्भ राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कर्क के जातक व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व मीन राशि के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 22 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा के प्रभाव के कारण जॉब में किया गए कोई पूर्व प्रयास टल सकता है। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति की संभावना है। गाय को गुड़ खिलाएं।
                    
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: सूर्य व शुक्र की इस राशि में गोचर धन का आगमन कराएगा। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।
                    
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध मैनेजमेंट स्किल को एक नवीन स्वरूप देगा। जॉब परिवर्तन में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें।  हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
                    
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: मन को एकाग्र करें। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल ही आपका मित्र है। धन का आगमन होगा। चांदी का चन्द्रमा दान करें।
                    
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर जॉब में सफलता देंगे। चन्द्रमा सूर्य व शुक्र का दशम गोचर लाभकारी है। जो लोग व्यवसाय में हैं वो सफल रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।
                    
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधा रहेगी। शुक्र व चंद्र गोचर आज शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
                    
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  चन्द्रमा व शुक्र का अष्टमस्थ गोचर का लाभ मिलेगा। जॉब में परिवर्तन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। बुध के प्रभाव सर आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। अन्न दान करें। सफेद रंग  शुभ है।
                    
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। आज आप सुंदरकांड पाठ घर पर ही करें। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। गाय को मंगल के द्रव्य गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु मकर में हैं। चन्द्रमा वृष राशि में हैं। आज  सफलता की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। अभी इधर जो बिजनेस डील हुई होगी वो अब सफलता की तरफ बढ़ेगी। लाल रंग शुभ है।
                    
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि इसी राशि में वक्री हैं व चन्द्र के वृष गोचर के कारण जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मन की एकाग्रता को बनाए रखें। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। गृह निर्माण में कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। धन का  व्यय हो सकता है। नीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर लाभ देगा। गुरु संपन्नता देंगे। शुक्र जॉब में सफलता देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर