Horoscope 27 May: सेहत के मामले में अच्छा नहीं है तुला वालों का दिन, मकर राशि वाले करें ये काम

Rashifal (Horoscope): नौकरी में सफलता से खुश रहेंगे मिथुन राशि के लोग। सेहत का ख्याल रखें कन्या राशि के जातक तो वहीं मकर राशि वाले जॉब में विवाद में पड़ सकते हैं। जानें अपना 27 मई का राशिफल।

Aaj ka rashifal 27 May, Horoscope today
Aaj ka rashifal 27 May, Horoscope today 

Horoscope 27 May 2020: आज वृष व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। धनु तथा मकर के जातक जॉब में सफल रहेंगे। मिथुन तथा कन्या के लोग स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। मन को एकाग्र करें। ध्यान व योग करते रहें। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 27 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा शुभ फल की प्राप्ति कराएंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नेत्र विकार से परेशानी हो सकती हैं। हनुमान जी की उपासना करते रहें। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में  सफलता से मन हर्षित रहेगा। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व बुध धन का आगमन करा सकते हैं। जॉब में परिवर्तन हो सकता है तथा उच्चाधिकारियों से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में सफलता से आनंदित रहेंगे। किसी रिश्तेदार से प्रॉब्लम हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ  करें। धन का आगमन हो सकता है। गाय को पालक खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आपका जॉब से संबंधित लिया गया निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। अन्न दान करें। व्यवसाय के लिए बेहतर समय है। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: चन्द्र गोचर लाभ देगा। इस राशि का स्वामी सूर्य वृष में है जिससे धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। अरण्यकांड का पाठ करें। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: सूर्य व शुक्र का नवम गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा का प्रभाव भी शुभ रहेगा। संतान सफल रहेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय व जॉब में उन्नति होगी।धन की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व सूर्य आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। अन्न दान करते रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल कुम्भ में है। चन्द्र व शुक्र आर्थिक स्थिति व सुख समृद्धि में वृद्धि करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन धर्म के नाम है। घर पर ही भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। जॉब में उन्नति का समय है। व्यवसाय में आज संघर्ष है। गाय को केला खिलाएं। नारंगी रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में विवाद में पड़ सकते हैं। कोई रुका कार्य सम्पन्न होगा। हेल्थ से समस्या आ सकती है। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। घर पर ही हनुमान जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में कमी ला सकते हैं। हनुमान जी की उपासना करें। तिल दान करें। आज मन की एकाग्रता को बनाए रखें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में थोड़ी परेशानी आ सकती है। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। श्री सूक्त का  पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर