Horoscope 28 May: कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद है दिन, कुंभ वालों को भी मिल सकता है लाभ

Rashifal (Horoscope): मिथुन राशि वालों की सेहत आज रहेगी अच्छी लेकिन किसी भी विवाद से बचें। धनु वालों को होगी व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पढ़ें अपना 28 मई का राशिफल।

Aaj ka rashifal 28 May Horoscope today
Aaj ka rashifal 28 May Horoscope today 

Horoscope 28 May 2020: आज चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में है। सूर्य व शुक्र वृष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सूर्य व शुक्र के वृष गोचर के कारण वृष व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व सिंह राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 28 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में  किसी नए प्रोजेक्ट को टालना  ठीक नहीं है। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर अनुकूल है। आपको आज क्रोध से बचना होगा। नए व्यवसाय की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब में विवाद से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है। मूंग की दाल का दान करें। वाणी का कारक ग्रह बुध मैनेजमेंट स्किल से आपको लाभांवित करेगा। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज चन्द्रमा कर्क राशि में ही है। चन्द्रमा धार्मिक व आध्यात्मिक बनाता है। आज घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। योग व ध्यान आत्मबल को बढ़ाएंगे।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज घर से ही जॉब से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से शुक्र लाभ कराएंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व सूर्य के अष्टम गोचर के कारण जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। नीला रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी दें। आज किसी को बहुत सोच विचार कर ही धन दीजिएगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। परिवार में तनाव सम्भव है। हनुमान चालीसा पढ़ें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव सकारात्मक होगा। सूर्य का गोचर लाभप्रद है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: चन्द्रमा का सप्तम गोचर लाभदायी है। शनि भी आज व्यवसाय में लाभ देंगे। कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं। हनुमान बाहुक का पाठ रोगों से मुक्ति दिलवाएगा। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आध्यत्मिक सुख मिलेगा। मंगल इस समय इसी राशि में है। आज चन्द्रमा का इस राशि पर प्रभाव भी शुभ है। हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर