राशिफल, 30 July 2020: आज क्रोध से बचें तुला राशि के लोग, धनु राशि के जातकों के बनेंगे रुके काम

राशिफल, 30 July 2020: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मिथुन राशि वाले। मेष राशि के जातकों की आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 30 July, 2020
राशिफल Aaj ka rashifal 30 July, 2020 
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।
  • लाल फलों का दान करें सिंह राशि के जातक।
  • मीन राशि वाले करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ।

राशिफल 30 जुलाई: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य अभी कर्क में ही हैं। शेष ग्रह स्थितियं पूर्ववत हैं। आज का दिन तुला व मिथुन राशि के लोगों के लिए भाग्य वृद्धि कारक है। कन्या राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। सिंह व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ सिंह व धनु राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। वृश्चिक राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 30 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। आज जॉब में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। धन का व्यय होगा। व्यवसाय को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा धन लाभ दे सकते हैं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गेहूं दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पिता की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज क्रोध से बचें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए तिल का दान करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन घर में ही किसी धार्मिक अनुष्ठान है। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे।लाल रंग शुभ है। लाल रंग के फलों का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज कई रुके कार्य बनेंगे। नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। जॉब को लेकर कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे तथा अपने अध्ययन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। काले वस्त्र का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज सुंदर अवसर प्राप्ति का दिवस है। कई दिनों से रुका कार्य बन सकता है। जॉब परिवर्तन की सम्भावना है। नीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गेहूं का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में अपने आपको विवादों से दूर रखें। वाद विवाद से बचें। पीला रंग शुभ है। आज छात्रों को सफलता मिल सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर