Horoscope 08 May: इन तीन राशियों के जातकों को आज मिलेगा लाभ, सेहत का ख्याल रखें कन्या राशि वाले

Rashifal (Horoscope Today): आज मेष, मकर व तुला राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कर्क राशि के जातक अभी जॉब परिवर्तन का विचार टाल दें। आर्थिक सफलता से खुश रहेंगे कन्या राशि के लोग।

Aaj ka rashifal 08 May Horoscope today
Rashifal 08 May Horoscope 

Horoscope 08 May 2020: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। विशाखा नक्षत्र है। मंगल कुंभ में गोचर कर रहे हैं। गुरु मकर राशि में है। सूर्य मंगल प्रधान राशि मेष में हैं। ग्रहों का गोचर मेष व कुम्भ राशि के जातकों को परेशान करेगा। गुरु का मकर व सूर्य का मेष राशि में गोचर आज के चंद्र गोचर के कारण कन्या व मकर को विशेष लाभान्वित करेगा। कन्या व वृष राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व तुला राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। वृश्चिक व वृष के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। मीन व धनु के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व कुंभ राशि के लोग स्वास्थ्य ठीक करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 08 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। जॉब को लेकर वाद- विवाद की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज  संघर्ष है। अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। मिथुन राशि का सहयोग लें। व्यवसाय परिवर्तन का विचार बनाएंगे।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: अब व्यवसाय को नई दिशा देंगे। बुध व चन्द्र गोचर के कारण नए व्यवसाय की योजना बनाएंगे। आपका मन धार्मिक रहेगा। घर पर ही गणेश जी की पूजा करें व उनको दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: नए बिजनेस के नए कॉन्ट्रैक्ट से अभी दूरी बनाएं। जॉब परिवर्तन का विचार टाल दीजिए। घर में रहें। सफेद रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। पुत्र को सफलता मिलेगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज के सूर्य व चंद्र गोचर के कारण व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष बना रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग भी परेशान रहेंगे। आज का दिन घर पर ही धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। सूर्य  पिता का कारक ग्रह है। उनका आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र शनि व बुध के गोचर के कारण किसी के प्रभाव में आकर कोई काम न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में परिवर्तन है। आर्थिक सफलता से खुश रहेंगे। तुला व कुम्भ राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शुक्र का गोचर ससुराल से विवाद की स्थिति ला सकता है। घर पर ही गणेश जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आत्मबल बनाये रखें। चंद्र गोचर के कारण आज व्यवसाय में अपने कार्य को विस्तार देने की सोचेंगे। मेष का सूर्य शिक्षा में सफलता देगा। सफेद रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का गुरु व चंद्र गोचर व्यवसाय में संघर्ष देगा। छात्रों को भी थोड़ा संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। जॉब में परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। मीन राशि के जातक सहयोग करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: गुरु व मंगल गोचर आपको प्रत्येक कार्यों में सफल करेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग संघर्ष में रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। विष्णु जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज आपका व्यवहार बहुत साथ देगा। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। मेष राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। तिल दान करें। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन का आगमन होगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। सिंह राशि के जातक आपका साथ देंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज चंद्र व गुरु का आपकी राशि पर गोचर प्रभाव आपको लाभान्वित करेगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर