Aaj ka Rashifal 27 March: मिथुन व वृष राशि के लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल : मेष राशि वाले  जॉब में परिवर्तन करेगें। कर्क व सिंह राशि के लोग अपने कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। बाकी राशि वाले जानें कैसा रहेगा उनका शुक्रवार.....

Aaj ka Rashifal 27 March, Daily Horoscope
Aaj ka Rashifal 27 March, Daily Horoscope 

Horoscope 27 March, 2020: चन्द्रमा का आज का गोचर व सूर्य का मीन राशि में रहना थोड़े राहत की बात है। व्यवसाय की दृष्टि से मेष व मकर राशि के जातक हानि में रह सकते हैं। कर्क व सिंह राशि के लोग अपने कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धनु व कुम्भ के जातक शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व वृष राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 27 मार्च 2020 का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के छात्र घर पर रहकर ही नवीन अवसरों की प्राप्ति तलाशें। आईटी व फ़िल्म सेक्टर के लोग भविष्य में सफल रहेंगे। पॉलिटिशियन परेशान होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। मीन व कर्क राशि के जातकों से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: व्यवसाय में आज का दिन विफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मकर व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्र गोचर का प्रभाव आज जीवन में संघर्ष का है। आज जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धन का व्यय कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। तुला व कन्या राशि का सहयोग लें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: भय के इस वातावरण में धैर्य बनाये रखें। इस राशि के लोग जिस भी फील्ड में होते हैं टॉप पे होते हैं। स्वामी चन्द्रमा आज आध्यात्म में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। धन का व्यय होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जगत में व्याप्त इस महामारी के समय घर के बाहर न निकलें। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही न करें। आय प्राप्ति में भविष्य में वृद्धि होगी। व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। किसी कर्क व कन्या राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। पॉलिटिकल लोग सार्वजनिक तौर पर किसी बयान में सावधानी बरतें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: घर में कई दिनों से चली आ रही कोई बड़ी समस्या आज समाप्त होगी। बुध वाणी का कारक ग्रह है। जॉब में संघर्ष रहेगा। माता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। तुला व कुम्भ राशि से लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: लापरवाही न करें। घरों में रहें। क्रोध व अनायास वाणी की उत्तेजना से नुकसान संभव है। धार्मिक अनुष्ठान घर में ही करें।श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व वृष आपकी मित्र राशि है,इन राशियों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्र गोचर आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज व्यवसाय में संघर्ष है। आप हनुमान बाहुक पढ़ें। कर्क व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु इस समय इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्र गोचर के कारण आज स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के ज्यादा व्यय होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। मीन व मेष राशि से लाभ होगा। आज किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर हेल्पफुल है। आज  कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। शनि का इसी राशि में गोचर ही आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करें। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी के 32 नाम का जप करते रहें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज किसी भी कीमत पर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में संघर्ष करना होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। धनु व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। अन्न दान करें। धन का व्यय होगा। धार्मिक अनुष्ठान करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर