साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल: इन राशि के लोगों का धन खर्च करवा सकता है ये हफ्ता, पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 6 अप्रैल से 12 अप्रैल: 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal 6 April to 12 April
Saptahik Rashifal 6 April to 12 April 

Saptahik Rashifal 6 April se 12 April: इस सप्ताह ग्रहों का गोचर सूर्य मीन राशि में, शुक्र वृष, राहु मिथुन, केतु धनु, गुरु, शनि, मंगल मकर में व बुध कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के जातक सूर्य गोचर का लाभ लेंगे जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा। कन्या व सिंह राशि के लोग अपने कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। छात्र घर पर पढ़ाई करते रहें।

व्यवसाय में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। मिथुन व कुम्भ राशि के जातकों को घर से ही अभी से जॉब परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस राशि के जातक इस सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति करेंगे। रिश्तों को सुधारने में सफल रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: आप घर पर ही रहें। यह सप्ताह आर्थिक तौर पर संघर्ष का है। धन का व्यय हो सकता है। छात्र प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व कुम्भ मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बाहर ना निकलें। इस वीक जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बुधवार के बाद व्यवसाय में कोई नया प्रयास कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व मकर राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं। शुक्रवार के बाद धन मिलेगा।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: चन्द्र गोचर सोमवार व मंगलवार को धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रखेगा। इस राशि के लोग राजनीतिज्ञ भी होते हैं। स्वामी चन्द्रमा इस सप्ताह मन में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। शनिवार के बाद धन बचा कर व्यय करें। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह के प्रारंभ में दो दिन शिक्षा में सफलता मिलेगी। नए कारोबार का विचार अभी टल सकता है। शुक्रवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। किसी सिंह व कर्क राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। शनिवार को क्रोध पर नियंत्रण व भाषा में अनुशासन बरतें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: राशि स्वामी बुध का कुम्भ में गोचर दूर से ही सही मैनेजमेंट स्किल में सफलता प्रदान कराएगा। गुरुवार के बाद आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है। मंगल प्रधान मेष व वृश्चिक राशि से लाभ सम्भव है। शनिवार को किसी विवाद की संभावना से दूर रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार संभव है। बुधवार को वाद विवाद हो सकती है। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। कन्या व वृष आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। घर पर रहना आपके लिए श्रेयष्कर है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: सप्ताह के आरंभ के दो दिवस आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। आप हनुमान जी व माता दुर्गा जी की पूजा करें। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए  हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। शनिवार को स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। अन्न दान करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक घर पर रहें। आपकी मेहनत से सफलता की प्राप्ति होगी। धन के व्यय होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि से लाभ होगा। रविवार को किसी से विवाद हो सकता है। सोमवार को चावल दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। स्वास्थ्य में शनि का मकरस्थ गोचर अभी हानि देगा। शनिवार को तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: इस सप्ताह घर पर ही जॉब के कार्यों में सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी व शिव जी की पूजा करें। हरा व नीला  रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन शुक्रवार के बाद समाधान निकल जाएगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:मंगलवार के बाद किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर सोचना आरंभ करेंगे। गुरु का मकर व चन्द्रमा का सिंहस्थ गोचर सप्ताह के आरंभिक दो दिन आर्थिक सफलता दिलवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। मेष व वृश्चिक राशि के लोगों से लाभ मिलेगा।  

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर