Vrishchik Sankranti 2021: वृश्चिक संक्रांति आज, जानें सूर्य के राश‍ि परिवर्तन का क्या होगा 12 राश‍ियों पर प्रभाव

Sun Transit in Scorpio 2021: जब सूर्य अपनी राश‍ि बदलकर दूसरी राश‍ि में प्रवेश करते हैं, उस त‍िथ‍ि को संक्रांत‍ि कहा जाता है। 16 नवंबर 2021 को वृश्चिक संक्रांति है। सूर्य के राश‍ि बदलने का असर हर राश‍ि पर पड़ता है।

Sun Transit in Scorpio 2021
Sun Transit in Scorpio 2021 
मुख्य बातें
  • आज वृश्चिक संक्रांति है, जब सूर्य किसी अन्य राशि में गोचर करता है तो उसे संक्रांति कहते है।
  • आज वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा सूर्य।
  • जानें सूर्य की राश‍ि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव‍।

Vrishchik Sankranti 2021: 16 नवंबर को दिन में 11 बजकर 49 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। वृश्चिक का स्वामी मंगल है। मंगल व सूर्य मित्र ग्रह हैं। सूर्य का मंगल की राशि में आना देश के लिए शुभ है। मंगल सेना का प्रतीक है। भारत विश्व में एक मजबूत सैन्य पावर के रूप में अपना वर्चस्व कायम करेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल होंगे। इस संक्रांति का प्रभाव प्रत्येक राशियों पर एक माह तक पड़ेगा। इस समय वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों पर मेष संक्रांति का विस्तृत  राशिफल।

1. मेष राशिफल- 
सूर्य अष्टम गोचर करेगा। यह समय व्यवसाय में संघर्ष का है। जॉब संबंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। परिवार में वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। नेत्र विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
सूर्य गोचर सप्तम है। सप्तम भाव विवाह व दाम्पत्य जीवन का होता है। सप्तम व्यवसाय का भी विकास करता है। अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जॉब परिवर्तन का मन बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
सूर्य गोचर खष्ठम है। इस समय जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा मन्दिर में उनको लौंग अर्पित करें व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। खष्ठम सूर्य स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट करता है।

4. कर्क राशिफल
सूर्य गोचर पंचम है। पंचम शिक्षा व संतान का कारक स्थान है। जॉब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान आरंभ होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में  रुके कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल
सूर्य के चतुर्थ गोचर के कारण जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में संलग्नता का समय है। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व हरा रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।   
         
6. कन्या राशिफल
सूर्य का तृतीय गोचर शुभ है। परिवार के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद ना करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुंभ व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर गुरुवार व रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल
सूर्य इसी राशि से वृश्चिक में जाएगा। व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग लें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य अब एक माह इसी राशि में रहेंगे। अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें। रुके हुए धन के आगमन का संयोग बन सकता है।

9. धनु राशिफल
द्वादश सूर्य रहेंगे। बिजनेस में संघर्ष करना होगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा  में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल-
एकादश सूर्य जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई  दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार घर पर ही श्री गणेश जी पूजा करें। हरा रंग शुभ है। रविवार व  मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल
सूर्य का दशम गोचर अनुकूल है। धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। कन्या व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व नीला रंग शुभ है। शनिवार व बुधवार को तिल व उड़द का दान करें। 

12. मीन राशिफल-  
सूर्य का भाग्यभाव में गोचर उन्नति दे सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। सूर्य व्यवसाय में सुधार करेंगे। राशि स्वामी गुरु मकर में रहेंगे धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर