साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 सितंबर: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 सितंबर: इस सप्ताह सूर्य व मंगल सिंह राशि में, शुक्र-बुध कन्या में, शनि मकर, गुरु कुंभ, राहु वृष तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।

Weekly Horoscope 05 Sep to 11 Sep
Weekly Horoscope 05 Sep to 11 Sep 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है।
  • तुला व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क व मीन राश‍ि के जात‍क जॉब में प्रगति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 सितंबर: इस सप्ताह सूर्य व मंगल सिंह राशि में, शुक्र-बुध कन्या में, शनि मकर, गुरु कुंभ, राहु वृष तथा केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह वृष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। धनु व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- सूर्य व मंगल पंचम हैं। एकादश गुरु मंगल करेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। सिंह व मीन राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंगलवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। गाय को प्रतिदिन भोजन दें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र पंचम होकर शिक्षा व संतान को लाभ देगा। इस सप्ताह जॉब में मंगलवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण की योजना बन सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। शुक्रवार को चावल का दान करें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ इस राशि से चतुर्थ हैं। चन्द्रमा व मंगल मंगलवार के बाद शुभ रहेंगे। गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार से शनिवार तक धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार के बाद जॉब में प्रोमोशन के भी रास्ते बनेंगे। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। चन्द्रमा के सिंह में जाने के बाद मंगल सूर्य व चन्द्रमा मंगलवार को कोई बड़ा कार्य कराएंगे।

कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु अष्टम है। शनि सप्तम व राहु दशम है। इस वीक आप व्यवसाय में कुछ नए कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान शिव की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। सोमवार को चावल का दान करें। सफेद रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें।

सिंह- मंगल व सूर्य इसी राशि में हैं। चन्द्रमा भी सोमवार के बाद इसी राशि में रहेंगे। गुरु सप्तम व्यवसाय में लाभप्रद है। इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य व चन्द्र गोचर गुरुवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। शनिवार को धार्मिक यात्रा हो सकती है। अन्न दान करते रहें। सूर्य उपासना प्रत्येक कार्यों में लाभप्रद है।

कन्या- राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ इसी राशि में है। इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। शुक्रवार व शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व सूर्य द्वादश हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध एकसाथ राशि से द्वादश धन व ऐश्वर्य प्रदान करेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर  बैंकिंग व मीडिया जॉब में गुरुवार से शनिवार तक विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी दें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व सूर्य इस राशि से दशम हैं। रविवार को चन्द्रमा कर्क में है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग सुदुर यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पारिवारिक विवाद संभावित है। मंगल व गुरु का प्रभाव आपके आत्मबल को बनाए रखेगा। चन्द्रमा मंगल व सूर्य सोमवार के बाद राजनीतिज्ञों को लाभ देंगे।

धनु- राशि स्वामी गुरु का तृतीय व सोमवार के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर मंगलमय है। जिनका स्वास्थ्य खराब है इस सप्ताह कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। गुरुवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। गुरु व सूर्य गोचर से लाभ है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर- राशि स्वामी शनि का इस राशि में व बुध का नवम गोचर मंगलमय है। प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व शुक्र अनुकूल हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। जॉब में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

कुम्भ- राशि स्वामी शनि द्वादश व गुरु इसी राशि में मंगलमय फल देंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। सोमवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।

मीन- राशि स्वामी गुरु द्वादश धार्मिक कार्य करवाएंगे। मंगलवार को जॉब में कार्यस्थल पर बेवजह के विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सूर्य व मंगल पंचम शिक्षा व संतान को लाभ देंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर