साप्ताहिक राशिफल 16-22 मई 2021: कर्क व मकर राशि वाले करेंगे धन की प्राप्ति, मीन वाले जॉब में करेंगे प्रगति

साप्ताहिक राशिफल 16 मई 22 मई 2021: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र मेष राशि में,मंगल मिथुन में व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु शनि प्रधान कुम्भ में,शनि मकर राशि में हैं।

sabhi rashiyon ka saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 16 May to 22 may 2021
weekly horoscope  
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगल के साथ मिथुन राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति के प्रति सचेत रहना होगा।

साप्ताहिक राशिफल 16 मई से 22 मई 2021: इस सप्ताह चार ग्रह एक साथ रहेंगे।सूर्य,शुक्र,बुध व राहु एकसाथ वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल मिथुन में ,केतु वृश्चिक में, गुरु कुम्भ में तथा शनि अपनी राशि मकर में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगल के साथ मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष राशि में चार ग्रहों का गोचर शुभ है।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

मेष- मंगलवार के बाद छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बुधवार के बाद समय ज्यादा अनुकूल है।नारंगी रंग शुभ है। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शुक्र व चन्द्र गोचर गुरुवार के बाद धन देगा।

वृष-इस सप्ताह जॉब में गुरुवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक जमीन या मकान क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

मिथुन-  मंगल व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर  शुभ है।बुधवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय  सम्बंधित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी।हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क- इस वीक बुधवार के बाद व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई कार्य बनेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व चीनी का दान करते रहें। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

सिंह- इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ हनुमान जी की उपासना करते रहें। धन के व्यय के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। वृष में चार ग्रहों का गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करें।

कन्या- इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें।बुधवार के बाद रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।आसमानी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय गृह कार्यों में होगा। नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक- जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। शुक्रवार के बाद चन्द्रमा का कर्क व गुरु का कुम्भ गोचर लाभप्रद है।

धनु- इस सप्ताह गुरुवार तक का समय अनुकूल है। मंगलवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला रंग शुभ है।

मकर- व्यवसाय में लाभ है। चन्द्रमा व शुक्र का वृष गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें।छात्र प्रगति करेंगे।स्वास्थ्य सुख भी बेहतर होगा।

कुम्भ- गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा,शुक्र तथा सूर्य का वृष गोचर अनुकूल है।व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी रंग शुभ है। बुधवार के बाद स्वास्थ्य सुख में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

मीन- इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में लापरवाही से बचना होगा। पॉलिटिशियन लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर