साप्ताहिक राशिफल 18-24 अक्टूबर: इन राशियों को मिलेंगे व्यवसाय में नए अवसर, इनके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का इस सप्ताह का राशिफल।

sabhi rashiyon ka saptahik rashifal weekly horoscope 18 to 24 october 2020
Weekly horoscope Rashifal 18 October to 24 October  
मुख्य बातें
  • साप्ताहिक राशिफल में जानिए किसके लिए कैसा रहेगा सप्ताह
  • प्रथम दिन तुला राशि में रहने वाला है चंद्रमा
  • मेष व मिथुन राशि के लोगों को मंगलवार के बाद मिलेगा विशेष लाभ

साप्ताहिक राशिफल 18-24 अक्टूबर 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु धनु में, शनि मकर में, मंगल मीन में, राहु वृष में, शुक्र सिंह में व सूर्य तथा बुध तुला राशि में स्थित है। इस सप्ताह मेष व मिथुन राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।

मकर को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। सिंह व धनु के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह कम्प्यूटर, वस्त्र व लोहे से सम्बद्ध व्यवसाय में प्रगति रहेगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। ससुराल का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। दुर्गा माता  की नियमित पूजा करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ
करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद का समय आपके अनुकूल हैं। जमीन या मकान खरीद सकते हैं।जाँब में बुधवार के बाद लाभ होगा।मंगलवार को धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। सफेद रंग शुभ है।अरण्यकाण्ड पढ़ते रहें।गेंहू  का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: व्यवसाय से लाभ होगा।संतान के विवाह तय करने के लिए उचित समय है। इस वीक कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। माता का आशीर्वाद लेते रहें। छात्रों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  इस सप्ताह व्यवसाय से सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे तथा कई बड़े निर्णय लेंगे। गुरुवार से शनिवार तक धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह प्रत्येक कार्यों में सफलता का है। टाइम मैनेजमेंट के प्रति सचेत रहना होगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह कई रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। सूर्य पूजा करते रहें प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन पाठ करें। अन्न दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे तथा अपने दल में आपका प्रभाव बेहतर रहेगा। व्यवसाय में गुरुवार के बाद का समय बेहतर है। पिता का आशीर्वाद लें।धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: मंगलवार तक थोड़ा तनाव में रहेंगे। मंगलवार के बाद शुक्र व चन्द्रमा लाभ प्रदान करेंगे।गुरुवार से शनिवार तक का समय बहुत बेहतर है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करे ।


8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: बुधवार तक जाँब में कार्यों की अधिकता है। इस वीक धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे।वाहन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है। बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।सुंदरकांड का पाठ करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें।गेहूं व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: शनि ,गुरु व चन्द्रमा का गोचर अनुकूल है।जाँब व व्यवसाय में कई रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएंगे। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। राजनीति से लाभ है। नारंगी रंग शुभ है।इस सप्ताह धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पीले फलों को दान में दें।सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: मंगलवार के बाद गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।  भगवान शिव की पूजा करते रहें।शनिवार को सवा किलो तिल का  दान करें।जाँब में प्रगति होगी। मंगलवार से शुक्रवार तक अपने कई रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय के दृष्टिकोंण से बहुत ही शुभ तथा सफलता भरा होगा। कोई रुका धन प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद बहुत फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है।हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जाँब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर