साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 4 जून 2022: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा इन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह, जानें यहां

साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 04 जून 2022: इस सप्ताह कर्क व वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में विकास होने वाला है। मकर व कन्या राशि के जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है।

Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 29 May to 04 June 2022 sabhi rashiyon ka
साप्ताहिक राशिफल  
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह सूर्य व बुध वृष राशि में रहने वाले हैं।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल 29 मई से 04 जून 2022:  इस सप्ताह सूर्य व बुध वृष राशि में, राहु व शुक्र मेष में, गुरु-मंगल मीन में, शनि कुंभ तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व वृष राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। मकर व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Also Read: Shani Jayanti 2022: राशि के अनुसार शनि जयंती पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

1. मेष राशिफल- 

चन्द्रमा इसी राशि में हैं फिर सोमवार से द्वितीय रहेंगे। गुरु का द्वादश व शनि के एकादश गोचर से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। लाल व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व प्रसाद वितरण करें।

2. वृष राशिफल-

इस सप्ताह गुरु व शुक्र टीचिंग व बैंकिंग जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

Also Read: Vat Savitri Vrat 2022: क्या वट सावित्री में होता है निर्जला उपवास या खा सकते हैं भोजन, जानें पूरी डिटेल्स

3. मिथुन राशिफल- 

राशि स्वामी बुध व सूर्य का द्वादश व सोमवार के बाद चन्द्रमा का वृष गोचर बहुत शुभ है। बुधवार से शनिवार तक का समय जॉब के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

इस वीक सोमवार से बुधवार तक जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। शुक्रवार को कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त पाठ करें व माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-

इस सप्ताह सोमवार से चन्द्रमा के वृष में आने के बाद विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। शनिवार को स्वास्थ्य प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का वृष गोचर सोमवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

इस सप्ताह सोमवार के बाद व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। शुक्र व राहु का अष्टम गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

सूर्य व बुध का अष्टम गोचर व्यवसाय को लेकर उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र व राहु का मेष गोचर गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय गृह निर्माण में होगा। नीला व लाल रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

शुक्र, राहु व चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन अष्टम शुभ हैं। मंगलवार से गुरुवार तक चन्द्रमा उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार सहित यात्रा कर सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें। गुरु गोचर बहुत ही लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल-

इस सप्ताह सोमवार के बाद शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व गुरु जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।

10. मकर राशिफल-

सप्ताह के तृतीय दिन के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। राहु व शुक्र गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें। छात्र प्रगति करेंगे। आर्थिक सुख बेहतर होगा।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु का द्वितीय व सूर्य का चतुर्थ गोचर अनुकूल है। शिक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मंगलवार के बाद आर्थिक सुख में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल- 

गुरु व मंगल का इस राशि मे व सूर्य का वृष गोचर नवीन व्यावसायिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर