साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त से 5 सितंबर: इस सप्ताह मेष व कुंभ राशि वाले हर काम में होंगे सफल

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 30 अगस्त से 5 सितंबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal  30 August to 5 September
Saptahik Rashifal 30 August to 5 September 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मकर राशि में रहेंगे।
  • इस सप्ताह मेष व कुंभ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।
  • चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मकर राशि में रहेंगे।

Saptahik Rashifal 30 August to 5 September:  इस सप्ताह सूर्य बुध सिंह राशि में., शुक्र व राहु मिथुन में, केतु व गुरु धनु में तथा शनि मकर राशि में रहेंगे। मंगल मेष में है। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मकर राशि में रहेंगे।

सवा दो दिन में चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं।इस सप्ताह मेष व कुंभ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।सिंह व कर्क राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।

साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त से 5 सितंबर तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: बुधवार के बाद व्यवसाय में  आपके कार्यों  को विस्तार मिलेगा।आत्मबल में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।

जॉब में नवीन उत्तरदायित्व के निर्वाहन में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें।  धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत हैं।इस वीक गुरुवार के बाद जॉब सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय लेंगे।मंगलवार के बाद आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस वीक मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा।  यह सप्ताह छात्रों के लिए शुभ अवसर प्रदान करने वाला है।सप्ताह के प्रथम  दिन से ही व्यवसाय में सफलता प्रारम्भ हो जाएगी। हरा रंग शुभ है। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। मीन व धनु राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा।सफेद व लाल रंग शुभ है।धन की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करे ।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  इस सप्ताह जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। गुरुवार के बाद  व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा।सूर्य उपासना करते रहें।प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:   इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी कर्क व मीन राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं।नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए प्रगति के मार्ग खुले रहेंगे। स्वस्थ रहेंगे।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए सफलता प्राप्ति का है। मंगलवार के बाद छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी।पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करना चाहिए।

व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। गुरुवार को धार्मिक कार्य होंगे। सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। बजरंगबाण का पाठ करें।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक मंगलवार के बाद कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह कोई मकर या मीन राशि का मित्र आपका आत्मबल बढ़ाएगा।  अन्न का दान करें। प्रतिदिन हनुमानजी की पूजा  करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद मंगलवार से धन का आगमन होगा। जॉब को लेकर गुरुवार तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। शनिवार को हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें तो बेहतर है।अन्न दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:  इस सप्ताह राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। यह वीक हेल्थ में संघर्ष दिखा रहा है । बुधवार तक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। गुरुवार के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। 

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  इस सप्ताह छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी गृह निर्माण  सम्बन्धित योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ दें । हनुमान जी का आशीर्वाद लेते रहें। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में प्रगति है। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर