साप्ताहिक राशिफल 6 सितंबर से 12 सितंबर: इस सप्ताह मेष राशिवाले कई लंबित कार्यों को करेंगे पूरा

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 06 सितंबर से 12 सितंबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal 6 September to 12 September
Saptahik Rashifal 6 September to 12 September 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी मंगल की राशि मेष में रहेगा।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है।
  • शनि मकर में,गुरु व केतु एक साथ धनु में तथा मंगल मेष राशि में रहेंगे।

Saptahik Rashifal 06 September to 12 September:  इस सप्ताह ग्रहों का गोचर निम्नवत है। सूर्य सिंह राशि में व बुध कन्या राशि में,राहु, मिथुन में ,शुक्र कर्क में ,शनि मकर में,गुरु व केतु एक साथ धनु में तथा मंगल मेष राशि में रहेंगे।

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी मंगल की राशि मेष में रहेगा।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है।अब इन्हीं गोचर व नक्षत्र का परिणाम प्रत्येक राशियों पर जानते हैं।

साप्ताहिक राशिफल 06 सितंबर से 12 सितंबर तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह आप कई लंबित कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।  स्वप्नों को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय की स्थितियां मंगलवार के बाद अनुकूल हो जाएंगी। जॉब  में सफलता मिलेगी ।धन प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह में मंगलवार के बाद जॉब में नवीन उत्तरदायित्व का प्रस्ताव मिलेगा। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार से शनिवार तक  स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा।  गुरुवार के बाद का समय व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। मंगलवार को लाल वस्त्र तथा  गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह छात्रों के लिए सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। राजनीतिज्ञों के लिए यह समय बहुत सुंदर है।पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय के लिए गुरुवार के बाद का समय बहुत ही अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रतिदिन चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: मंगलवार के बाद संतान के विवाह सम्बन्धित  किसी निर्णय को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग आपके साथ है। प्रतिदिन अन्न दान करें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह सप्ताह अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से निपटाने का है। जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर होगा। इस वीक व्यवसाय सम्बन्धित कुछ नया कार्य आरंभ होगा। सफेद व नीला रंग शुुभ हैै। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। 

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह जॉब को लेकर कभी कभी तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक रहेगा। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धित  कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद विहंगों को दाना पानी देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। गुरुवार के बाद व्यवसाय के लिए समय बहुत ही श्रेयस्कर है।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में भी सफलता है।पीला रंग शुभ है। रविवार को गुड़ का दान करें। मंगलवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह थोड़ा कष्टप्रद रहेगा। गुरुवार के बाद व्यवसाय में सफलताओं व बुधवार के बाद जॉब में प्रगति व नवीन उत्तरदायित्व का समय है। छात्रों का समय पहले से बेहतर होगा।मंगलवार से गुरुवार के मध्य कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। नारंगी  रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: मंगलवार से शुक्रवार तक  व्यवसाय में सफलता का समय है। इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन अन्न का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें।जॉब में अपनी प्रगति से खुश रहेंगे।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: जॉब को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इस वीक अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर आप उसी मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे।  छात्रों की स्टडी योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।नीला रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  व्यवसाय के लिए लाभ व  सफलता भरा सप्ताह  है। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति करेंगे।सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। शिव उपासना करते रहें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर