आज का राशिफल,9 August 2020: सिंह राशि के जातकों को जॉब में मिलेगी सफलता, राजनीति में सफल रहेंगे मीन राशिवाले

आज का राशिफल, 9 August 2020: शनि व चन्द्रमा आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। अपनी राशि के अनुसार जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 09 August, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 09 August, 2020 
मुख्य बातें
  • सूर्य कर्क राशि में है।
  • चन्द्रमा आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे।
  • शुक्र अभी मिथुन में है।

आज का राशिफल 09 अगस्त: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है।सूर्य कर्क राशि में है। शुक्र अभी मिथुन में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि व चन्द्रमा आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व कर्क के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। 

पढ़ें 09 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । पीला रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: वाणी में शुचिता बनाए रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  रुका कार्य पूर्ण होगा । सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।राजनीति में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में समस्या आ सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। आसमानी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें।  श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: चन्द्रमा व मंगल अनुकूल हैं।आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा लाभ प्रदान करेंगे।धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष  मिलेगा।शनि व चन्द्र गोचर जॉब के लिए बेहतर है।हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीले वस्त्र का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज मन बहुत आध्यात्मिक रहेगा। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। लाल रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।
12मीन- आज तनाव से दूर रहें।रिश्तों में किसी से भी विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर