Horoscope Today 20 June: कर्क राशि वाले धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, इस राशि के जातक सोचकर लें फैसला

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): वृष राशि वाले किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। तुला राशि वालों को व्यवसाय में आय प्राप्ति में वृद्धि होगी।वृश्चिक राशि का आज आत्मबल को बढ़ाएगा।

Aaj ka rashifal 20 June, Horoscope today
Aaj ka rashifal 20 June, Horoscope today 
मुख्य बातें
  • मकर राशि वाले काला वस्त्र दान करें
  • सिंह राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है
  • कुम्भ के जातकों को डूबा धन मिल सकता है

आज का राशिफल:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है। वृष का स्वामी शुक्र है। सूर्य इस समय मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ कुम्भ व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। वृष व सिंह राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 20 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा के प्रभाव के कारण आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
                
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देगा। नीला रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा ससुराल पक्ष से लाभ दे सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।
                
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध तथा चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
                
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। छात्रों को गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
                
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। किसी कन्या राशि के मित्र की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
                
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध व चन्द्रमा आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रखेंगे। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।
                
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख के लिए चावल का दान करना बेहतर होगा। हरा रंग शुभ है। छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है। व्यवसाय में उन्नति है।
                
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आज आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
                
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में अत्यधिक कार्य के कारण तनाव से बचें। अपने संयम को बनाए रखें। सफेद रंग शुभ है। भूखों को भोजन कराएं। अन्न दान करें। जॉब को लेकर कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।


                
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही सत्यनारायण कथा सुन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। काला वस्त्र दान करें।
                
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज कई दिनों से डूबा धन मिल सकता है। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है। नीला व हरा रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे।                                  
 
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:
चन्द्रमा का तृतीय गोचर धन की प्राप्ति कराएगा। आज अपने आपको विवादों से दूर रखें। विष्णु पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। आज जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें तो सफलता मिल सकती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर