Benefits Of Potato For Weight Loss: क्या आप भी वजन घटाने के कई तरीके अपना चुके हैं, देखें आलू के कारगर फायदे

भारत में पाई जाने वाली सब्जियों में आलू काफी मात्रा में पाया जाता है, इसमें गुणों का भंडार होता है। आलू को किसी भी सब्जी में मिलाकर आसानी से बनाया जा सकता है। जाने क्या हैं आलू के फायदे।

जाने क्या हैं आलू के फायदे।
जाने क्या हैं आलू के फायदे।  |  तस्वीर साभार: BCCL

Health Benefits Of PotatoFor Weight Loss: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, इसे किसी भी सब्जी में मिलाकर आसानी से बनाया जा सकता है। आलू में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी  और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आलू को छिलके सहित गरम राख में भूनकर खाना, सबसे अधिक गुणकारी है। इसको छिलके सहित पानी में उबालें और गल जाने पर खाएं, इससे कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आलू सबसे आम सब्जी है, इसलिए लोग इसके गुणों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आलू कई सामान्य शारीरिक समस्याओं से और जानलेवा बीमारी से रोकथाम कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आलू खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है 
आलू ब्लड प्रेशर के लेवल को सही तरह से नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आलू में क्लोरोजेनिट एसिड और एंथोसियानिन्स होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। आलू में मौजूद फाइबर कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने और शरीर में इंसुलिन (insulin) को ठीक करने में मदद करता है। ये रक्‍तचाप को कम करने में सहायक होता है। 
शरीर की सूजन कम करता है
आलू सूजन की स्थिति में शरीर को आराम देने के लिए भी आलू का प्रयोग किया जाता है। यहां आलू के छिलकों की भूमिका अधिक देखने को मिलती हैं। आलू और आलू का छिलका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, जो सूजन को कम करने का काम कर सकता है। 
स्किन के लिए फायदेमंद
आलू स्किन स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये दाग-धब्बे को दूर करने में मदद करता है। इसमें कोलेजन होता है, जिसे स्किन का सपॉर्ट सिस्टम माना जाता है। साथ ही इसमें विटमिन-सी भी होता है, जो स्किन के लिए एक प्रोटेक्टिव एंटी-ऑक्सिडेंट का काम करता है। यदि आपकी त्वचा में जलन हो रही हो, तो आप जलन वाले स्‍थान पर भी आलू और शहद के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स(Antioxidant)से है भरपूर
आलू में कैरोटीनॉयड(Carotenoid), फ्लेवनॉयजड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 
कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता हैं 
आलू फाइबर से समृद्ध होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी रूप से काम करता है। फाइबर एक जरूरी पोषक तत्व है, जो पाचन तंत्र को सही करता है। कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में ये काफी कारगर है।

अगली खबर