अगर आप कुछ अलग खाना चाहते हैं तो बनाये मशरूम टोस्ट, वीडियो मे देखें क्या है बनाने की विधि

Mushroom Toast Recipe: मशरूम की ये रेसिपी खुशबूदार मसालों से बनाई जाती है जिसमें मशरूम को फ्राई करके चीज को मिला कर ब्रेड पे रख के सर्व किया जाता है। आईये आपको बताते की कैसे बनाया जाता है मशरूम टोस्ट।

मशरूम टोस्ट रेसिपी
मशरूम टोस्ट रेसिपी  |  तस्वीर साभार: BCCL

 Mushroom Toast Recipe: मशरूम रेसिपी तो आपने बहुत तरीके की खायी होगी लेकिन इस बार आपके लिए लेकर आये हैं 'मशरूम टोस्ट'। यह  स्पाइसी और क्रिस्पी होने के साथ - साथ बहुत टेस्टी भी है  मशरूम टोस्ट रेसिपी वेजिटेरियन लोगों को बहुत ही पसंद आएगी और इसे घर पे बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने मे बहुत ही काम समय लगता है। इसे आप लंच डिनर या शाम के नाश्ते मे खा सकते हैं, वीडियो मे देखें कैसे बनाये मशरूम टोस्ट।अगर आपको यह रेसिपी पसंद है तो, आप यह भी बना सकते है।वीडियो मे देखें मशरूम टोस्ट रेसिपी। 

मशरूम टोस्ट बनाने की सामग्री: मशरूम लम्बा कटा हुआ, सैंडविच या ब्राउन ब्रेड, चिली फ्लैक्स, हरा धनिया, लहसुन बारीक कटा हुआ, बटर, बारीक कटा हुआ प्याज, चीज़ और नमक स्वाद अनुसार। 

मशरूम टोस्ट बनाने की विधि: मशरूम टोस्ट बनाने के लिए एक पैन लें उसमे थोड़ा बटर डालें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और साथ मे प्याज डाल कर ब्राउन होने तक भून लें। इसे भूनते समय चमच्च से परस्पर चलते रहें। अब इसमें लम्बा कटा हुआ मशरूम डालेंगे और अच्छे से चलाएंगे। अब इसमें ऊपर से चिली फ्लैक्स और अच्छी तरह मिक्स कर देगें।  इसमें नमक डालेंगे नमक आप स्वादानुसार डाल सकते हैं। अब एक पैन मे थोड़ा बटर गरम करके ब्रेड को सेक कर प्लेट मे रख लें। अब जो फ्राई किये हुए मशरूम है उनको ब्रेड पर रख देंगे अब आपका मशरूम टोस्ट तैयार है इसे आप नाश्ता या डिनर मे रोटी या पराठा के साथ सर्व कर सकते हैं।  मशरूम टोस्ट को स्नैक्स के रूप मे भी खा सकते हैं। 

अगली खबर