लगातार वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो जरूर अपनाएं ये 'वेजिटेबल दलिया', हार्ट के लिए भी है बेहतर

दलिया एक बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना है। अगर कुछ हल्का खाना खाने का मन है, तो आप वेजिटेबल दलिया बना सकते हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं वेजिटेबल दलिया बनाने की रेसिपी।

पौष्टिक और स्वादिष्ट वेजिटेबल दलिया
पौष्टिक और स्वादिष्ट वेजिटेबल दलिया  |  तस्वीर साभार: BCCL

दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये आपको कई बीमारियों से भी दूर रखता है। अगर आप मीठे दलिये और रोजाना के परांठे नाश्ते में खाने से बोर हो गए हैं, तो ऐसे में नमकीन दलिया यानि वेजिटेबल दलिया बना सकते हैं। जो आपका और आपके बच्चों के स्वाद और सेहत का ख्याल भी रखेगा। वेजिटेबल दलिया नाश्ते या डिनर का एक बेहतर विकल्प है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। 

सामग्री: दलिया उबला हुआ, बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, टमाटर बारीक कटा हुआ, बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च, नमक-स्वादानुसार, सोया सॉस, बारीक कटा हरा धनिया। 

बनाने की विधि: वेजिटेबल दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर में दलिया उबाल लेंगे। उसके बाद एक कढ़ाई लें उसमे थोड़ा तेल गरम करें, कुछ चीनी के दाने और चिली फ्लक्स डाल कर भून लें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें।अब इसमें थोड़ा विनेगर और सोया सॉस डालकर, अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद बारीक कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज डालकर, तेज आंच पर सभी सब्जिओं को पका लें। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो इसमें चिकन भी डाल सकते हैं। जब सभी सब्जी अच्छी तरह पक जाएं तो इसमें मेथी पाउडर, धनिआ पाउडर डालकर उबला हुई दलिया मिक्स कर दें। कुछ देर के लिए धीमी आंच पर चमच्च से चलाते रहें। अब आपकी वेजिटेबल दलिया तैयार है इसे गरम-गरम सर्व करें।

अगली खबर