Besan Ladoo- Full Recipe: मीठे के तौर पर बेसन के लड्डू से बेहतर कुछ नहीं, बस आधे घंटे में कर सकते हैं तैयार

Besan ladoo- Full recipe:बेसन के लड्डू किसे पसंद नहीं है, उत्तर भारत में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खास बात है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और आप इसे घर पर झटपट बना सकते हैं।

Besan ke laddo
Besan ladoo- Full recipe 

त्योहार से लेकर किसी भी खास दिन पर बेसन के लड्डू खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आपके पास सभी चीजें मौजूद हैं तो आसानी से घर पर बना सकते हैं। लेकिन इस बनाने के लिए सही विधि की जानकारी होना बहुत जरूरी है। जन्माष्टमी के मौके पर भी आप घर पर बेसन के लड्डू ट्राई कर सकते हैं। खास बात है कि इसे आप कुछ दिन के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। इससे जब भी आपको मीठा खाने का मन करें, तो तुरंत निकालकर खा सकते हैं। 

बेसन के लड्डू बनाने के लिए गैस पर सबसे पहले कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें घी डालें। घी पिघलने के बाद उसमें बेसन डाल दें और उसे करीबन 10 से 15 मिनट तक भूनें। इसे तब तक भूने जब तक कि बेसन की कच्ची खुशबू चली न जाए। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें और थोड़ा बादाम बारीक काटकर मिक्स कर दें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें, इसके बाद अब इसे एक बर्तन में निकाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें पाउडर शुगर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे गोल आकार दें। अगर इस बीच यह टूटने लगे तो इसमें एक चम्मच घी डालकर सही कर सकते हैं। इस तरह आप बेसन का लड्डू घर पर बना सकते हैं।

अगली खबर