Lohri Recipes: लोहड़ी पर जरूर बनाएं ये खास व्यंजन, त्‍यौहार बन जाएगा खास

Lohri Recipes in Hindi: लोहड़ी का त्यौहार ध्यान आते ही मन में स्वादिष्ट पकवान का स्वाद, नृत्य और ढोल के नगाड़े बजने लगते हैं। इस त्योहार का मजा इसके पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही होता है।

Lohri Recipes Lohri ke pakwan: Traditional Food Ideas for Lohri Festival in hindi
Lohri Recipes  
मुख्य बातें
  • लोहड़ी पर तिल,गुड़ और मूंगफली खास है।
  • सरसो और मक्के की रोटी जरूर बनाएं।
  • डेजर्ट में बनाएं मखाने-चिरौंजी की खीर। 

लोहड़ी का त्योहार अग्नि के देवता, उनकी पूजा और रबी की नई फसल कटने से जुड़ा है। लोहड़ी पर परम्परागत अलाव जलाने, ढोल की थाप पर नाचने, लोकगीत के साथ पतंग उड़ाने की भी परंपरा होती है। पंजाबी समुदाय का ये त्योहार देश भर में मनाया जाता है। इस दिन चावल के विभिन्न पकवान, मक्के की रोटी, सरसो का साग बनने की परंपरा होती हैं। इसके साथ ही कई अन्य व्यंजन लोहड़ी पर खास तौर से बनाए जाते हैं। 

लोहड़ी देश के कई अन्य हिस्सों में मनाई जाती है और हर राज्य में अलग-अलग नाम से इस त्योहार को मनाया जताा है। तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू, आंध्र प्रदेश में भोगी और कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश में इसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इन सारे ही त्योहारों में गुड़, गजक, पॉपकॉर्न, लावा और तिल जैसे खाद्य पदार्थ खाने की विशेष परंपरा होती है और ये प्रकृति के इनाम होते हैं,क्योंकि इस मौसम में इसे खाना बेहद सेहतमंद होता है। तो चलिए, लोहड़ी पर खास पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानें। 

 लोहड़ी के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Curyleaf (@curyleaf) on

 

1. सरसों का साग और मक्की की रोटी
सरसों का साग और मक्के की रोटी लोहड़ी की पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। मक्खन के साथ सरसों का साग खाने का अपना ही मजा होता है। साथ में लस्सी या दही होना पूरे भोजन को कंप्लीट बना देता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rohit Sharma (@foodiee__gabbar) on

 

2. पिंडी चना
उबले हुए चनों को मसालों में लपेटकर बना पिंडी चने और भटूरे की बात ही कुछ और होती है। लोहड़ी पर इसे बना कर आप त्योहार के पारंपरिक व्यंजनों की संख्या बना सकते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Cinnamon Stick (@cinnamonstick_) on

 

3. गुड़ की रोटी
पंजाबी खाने की बात हो और गुड़ की रोटी न हो, ऐसा नहीं हो सकता। रोटी में गुड़ भर कर बनी ये रोटी मक्खन के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pooja M (@socialchefpooja) on

 

4. मुरमुरा लड्डू
मुरमुरे और गुड़ के लड्डू लोहड़ी के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। भूने हुए मुरमुरे और गुड़ के साथ बने ये लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yes I Can Cook (@cookyesican) on

 

5. चिरौंजी मखाने की खीर
मखाना, चिरौंजी और गाढ़े दूध की बनी खीर लोहड़ी के डेजर्ट का सबसे खास व्यंजन है। इसे बनाने में वक्त भी नहीं लगता है स्वाद भी जबरदस्त होता है। 

लोहड़ी पर तिल के लड्डू, लावा और मूंगफली से अग्नि पूजा की जाती है। लोहड़ी के ये खास खाद्य सामग्री होते हैं।  

अगली खबर