Chicken Satay And Pomelo Salad Recipe: चिकन साटे के स्वाद को बढ़ाने के लिए जरूर खाएं, पोमेलो सलाद

Chicken Satay And Pomelo Salad Recipe: चिकन साटे एक थाईलैंड का मशहूर खाना है। पोमेलो सलाद और चिकेन साटे वेजीटेरियन और नॉन वेजिटेरियन खाना है।

चिकन साटे और पोमेलो सलाद रेसिपी
चिकन साटे और पोमेलो सलाद रेसिपी  |  तस्वीर साभार: BCCL

Chicken Satay And Pomelo Salad Recipe: चिकन साटे को थाईलैंड के लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। इसे बनाने में चिकन का इस्तेमाल किया जाता है। चिकन साटे और पोमेलो सलाद दो तरह के स्वाद वाला खाना है। चिकन के साथ लोग सलाद खाना बहुत ही पसंद करते हैं। पोमेलो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें फैट की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। ये हमारे मोटापे को कम करने में मदद करता है। यहां आप देख सकते हैं, चिकन साटे और पोमेलो सलाद बनाने की रेसिपी।

चिकन साटे बनाने की सामग्री: धनिया पत्ती, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, लहसुन, सफेद मिर्च पाउडर, चीनी, वेनीला ऐसेंस, बोनलेस चिकन, तेल कोकोनट मिल्क, बैंबू स्टिक 

चिकन साटे बनाने की विधि
1. चिकन साटे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें।
2. अब हैंड ग्राइंडर में धनिया की पत्ती, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, लहसुन, सोया सॉस और चीनी को अच्छी तरह पीस लें।
3. सबसे अंत में वेनीला एसेंस को डालें। 
4. कटे हुए चिकन में बैंबू स्टीक और मसालें लगाकर 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें।
5. पैन में तेल डालकर चिकन साठे को फ्राई करे।
6. फ्राई करते वक्त उसमें कोकोनट मिल्क डाल दें और गरमागरम सर्व करें।

 पोमेलो सलाद बनाने की सामग्री:  लाल मिर्च, पाम शुगर, इमली का जूस, लेमन जूस,  तेल, पोमेलो (चकोतरा) और सॉस

 पोमेलो सलाद बनाने की विधि
1. पोमेला सलाद बनाने के लिए लाल मिर्च और पाम शुगर को बारीक बारीक काट लें।
2. अब उसमें इमली का जूस, लेमन जूस, सॉस और चिली का तेल डालकर मिला लें।
3. बनाए हुए मसाले को पोमेलो (चकोतरा) के साथ मिला लें।
4. अब उसे भुने हुए बादाम से सजा दें और चिकन साटे के साथ सर्व करें।

अगली खबर