Paan Cake Recipe: केक में नया स्वाद लाने के लिए बनाएं पान केक, पढ़ें पूरी रेसिपी

पान केक एक अलग स्वाद वाला केक होता है। इसे आप बनाकर एक नए स्वाद के साथ माउथ फ्रेशनेस का भी मजा ले सकते हैं।

How to make Paan Cake
How to make Paan Cake 

केक एक ऐसा स्वीट डिश है, जिसे हर कोई बड़े चाव के साथ खाना पसंद करता है। बच्चे तो केक के दीवाने होते हैं। केक के नाम पर बच्चे हर काम करने को तैयार हो जाते हैं। केक ज्यादातर लोग चॉकलेट फ्लेवर या वैनिला फ्लेवर ही खाते हैं। क्या आपने कभी पान केक के स्वाद का मजा लिया है। अगर नहीं, तो अपने बच्चे की इस बर्थडे पार्टी में घर पर जरूर बनाएं पान केक। यकीन मानिए यह केक ना केवल बड़े बल्कि बच्चे भी बार-बार खाने को मांगेगे। यहां आप देख सकते है, पान केक बनाने का आसान तरीका।

पान केक बनाने की सामग्री
- 6 इंच का केक पैन
- तेल
- बटर पेपर
- 1 कप दही
- 3/4 कप चीनी का पाउडर
- 2 टेबलस्पून बेकिंग सोडा
- 1/2 टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
-1/2 टेबलस्पून तेल
- 2 टेबलस्पून ग्रीन कलर
- 1 टेबलस्पून वैनिला एसेंस
- 2 टेबलस्पून रोज एसेंस 
- 2 कप मैदा
- 2 टेबलस्पून गुलकंद 
- फ्रेश क्रीम
- रेट सुपारी
- ग्रीन सुपारी
- ग्रीन टूटी-फूटी
- रेड टूटी-फूटी
- गुलकंद

पान केक बनाने की विधि

- पान केक बनाने के लिए सबसे पहले केक पैन और बटर पेपर में तेल अच्छी तरह लगा लें।
- अब ओवन को 180 डिग्री टेंपरेचर में करके 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
- दूसरी तरफ एक बर्तन में दही और पिसा हुआ चीनी डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
- जब चीनी दही में अच्छी तरह मिल जाए, तो उसमें बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब दही में हल्का बबल्स सा जाए, तो उसमें तेल, ग्रीन कलर, रोज ऐसेंस और वैनिला एसेंस डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
- जब सारी चीजें मिल जाए तो उसमें मैदा डालें और उससे भी अच्छी तरह से मिलाएं।
- जब सारी सामग्री मिल जाए, तो सबसे अंत में गुलकंद डालकर उसे भी मिला लें।
- अब उस बैटर को केक मोल्ड में डालकर ओवन में 20 से 25 मिनट  पकने के लिए डाल दें।
- 20 से 25 मिनट जब केक ठंडा हो जाए, तो उसे पलट कर उसके बटर पेपर को निकाल लें।
- अब एक बर्तन में  फ्रेश क्रीम, ग्रीन कलर और रोज ऐसेंस डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
-  बनाएं गए क्रीम को केक के ऊपर लगाएं।
- जब क्रीम अच्छी तरह केक पर लग जाए, तो उपर से रेट सुपारी, ग्रीन सुपारी ग्रीन टूटी-फूटी, रेड टूटी-फूटी और गुलकंद डालकर सजाएं और बाद में सर्व करें। 


अगली खबर