Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल कोर्ट में आई बंपर भर्तियां, साढ़े सात हजार से ज्यादा पदों पर मौका

Bihar Civil Court Vacancy 2022: बिहार सिविल कोर्ट में विभिन्न पदों पर युवाओं के चयन के लिए भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 से ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी।

Bihar Civil Court Recruitment 2022 check eligibility criteria and other vacancy details here
बिहार सिविल कोर्ट ने जारी की बंपर भर्तियां 
मुख्य बातें
  • बिहार सिविल कोर्ट में बंपर भर्तियां हुई जारी।
  • कुल 7 हजार से अधिक पदों पर होगा युवाओं का चयन।
  • इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 20 सितंबर से होनी है।

Bihar Civil Court Recruitment 2022: पटना जिला न्यायालय में युवाओं के चयन के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। बिहार सिविल कोर्ट में क्लर्क, आशुलिपिक, चपरासी, कोर्ट रीडर आदि के कुल 7692 पदों पर भर्तियां जारी की गई हैं। कोई भी 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट पास आवेदक जो बिहार सिविल कोर्ट में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। वे बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Civil Court Recruitment 2022: चेक करें महत्वपूर्ण डेट्स

  • पूरी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की डेट- 16 सितंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट- 20 सितंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी डेट- 20 अक्टूबर 2022
  • बिहार सिविल कोर्ट एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख- परीक्षा के 07 दिन से पहले

उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईबीसी उम्मीदवारों के लिए 500/- रुपये तय की गई है। वहीं एससी / एसटी व पीएच उम्मीदवारों के लिए 250/- रुपये निर्धारित की गई है।

Read More- यूपी, बिहार, दिल्ली समेत इन राज्यों में चल रही 10वीं पास की भर्ती, करें चेक

Bihar Civil Court Vacancy 2022: यहां चेक करें वैकेंसी डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता

पद कुल पद योग्यता
चपरासी 1673 भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा का सर्टिफिकेट
कोर्ट रीडर सह बयान लेखक 1132 भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री
आशुलिपिक 1562 भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री। उम्मीदवारों को अंग्रेजी / हिंदी में स्टेनोग्राफर का ज्ञान होना चाहिए। केंद्र / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी स्टेनोग्राफी में प्रमाण पत्र आवश्यक है।
क्लर्क 3325 भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री।
कुल पद 7692 ऊपर दिए गए हैं।


Read More- स्टेट बैंक ने निकाली बंपर वैकेंसी, sbi.co.in पर 5000 से ज्यादा जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा

बिहार सिविल कोर्ट रिक्ति 2022 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। पुरुषों के लिए अधिकतम आयु (UR) 37 वर्ष है। वहीं ओबीसी व ईबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष हैं। इसके साथ ही पुरुष और महिला (एससी और एसटी) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

अगली खबर