UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022: राजस्व लेखपाल की बंपर भर्ती, उत्तर प्रदेश में भरे जाएंगे 8085 पद

सरकारी नौकरी
नीलाक्ष सिंह
Updated Jan 05, 2022 | 17:19 IST

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8000 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके लिए विज्ञापन जारी हो गया है। कुल 8085 पदों के लिए UPSSSC की वेबसाइट पर आवेदन विंडो खुल जाएगी...

up rajasva lekhpal vacancy 2021, up rajasva lekhpal sarkari result,
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 8000 से ज्यादा पद (i-stock) 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विज्ञप्ति जारी
  • राजस्व लेखपाल के 8085 पद भरे जाएंगे
  • 7 जनवरी 2022 से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022: Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) और राजस्व बोर्ड ने राजस्व लेखाकार भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कोई भी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 07 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित विज्ञापन को पूरा पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन करें।

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आखिरकार राजसेवा लेखपाल या लेखाकार पदों के लिए सबसे बहुप्रतीक्षित भर्ती अधिसूचना अपलोड कर दी है। यह सुनहरा अवसर है क्योंकि आयोग द्वारा बंपर रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 8085 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022 Date - यूपीएसएसएससी लेखपाल महत्वपूर्ण तिथियां

  • UPSSSC Lekhpal Online Application शुरू होने की तिथि -07 जनवरी 2022
  • UPSSSC Lekhpal Online Application जमा करने / पंजीकरण करने  / शुल्क जमा की अंतिम तिथि - 28 जनवरी 2022
  • UPSSSC Lekhpal Online Application में सुधार की अंतिम तिथि - 04 फरवरी 2022

UPSSSC लेखपाल ऑनलाइन आवेदन लिंक 07 जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन 28 जनवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं, इसके अलावा वे इसी तिथि तक शुल्क भी जमा कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन में बदलाव करने की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2022 है।

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022 Post Detail

पद

सामान्य

ईडब्ल्यूएस

ओबीसी

एससी

एसटी

कुल

राजसेवा लेखपाल

3271

798

2174

1690

152

8085


प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार UPSSSC Accountant Recruitment 2022 के लिए पात्र होंगे। ऐसे उम्मीदवारों को राजस्व लेखाकार मुख्य परीक्षा 2022 (Revenue Accountant Main Exam 2022) के लिए उपस्थित होना होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को उनके पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने के लिए पीईटी पंजीकरण संख्या भी आवश्यक है।

अगली खबर