यूपी लेखपाल पद पर इतनी मिलेगी सैलरी, जानें नोटिफिकेशन की अहम बातें

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में 8000 से ज्यादा पदों पर लेखपाल की भर्तियां की जाएगी। इसके लिए पीईटी में उत्तीर्ण हुए छात्र ही परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे।

UP LEKHPAL EXAM
यूपी लेखपाल का जारी हुआ नोटिफिकेशन  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 80 नंबर की होती थी लेकिन इस बार 100 नंबर की होगी।
  • आवेदन करने की अखिरी तारीख, 28 जनवरी 2022 है।
  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UPSSSC UP Rajasva Lekhpal Recruitment 2022: Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) और राजस्व बोर्ड ने राजस्व लेखाकार भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 7 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बीच परीक्षा के लिए सिलेबस और दूसरी अहम जानकारियां भी जारी कर दी गई हैं।

आवेदन के लिए अहम तारीखें

आवेदन शुरू -07 जनवरी 2022
आवेदन करने की अखिरी तारीख- 28 जनवरी 2022
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख-28 जनवरी 2022
आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख-04 फरवरी 2022

इतनी मिलेगी सैलरी

Lekhpal Salary

ये भी पढ़ें: SSC MTS Result 2021: जानें कब जारी होंगे एमटीएस टियर-1 रिजल्ट और क्या है सैलरी स्ट्रक्चर

इस बार अलग होगी परीक्षा

लेखपाल भर्ती में सिर्फ PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा इस बार, भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

ट्रिपल 'सी' सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं होगा। पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 80 नंबर की होती थी लेकिन इस बार 100 नंबर की होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और निगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

इन विषयों की परीक्षा

सामान्य हिंदी- 25
गणित – 25
सामान्य ज्ञान- 25
ग्राम्य समाज एवं विकास- 25

ये भी पढ़ें: Railway Group D Exam Syllabus, Pattern: जानें क्या है आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

अगली खबर