Budhwar Ke Upay: नौकरी, धन, कारोबार की समस्या से हैं परेशान? बुधवार के दिन आजमाएं ये 5 चमत्कारी उपाय

Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुद्धि के प्रदाता बुध को समर्पित होता है। यदि कोई इंसान नौकरी, व्यापार से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान है। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ नहीं मिल रहा तो बुधवार के दिन पांच विशेष उपाय करने से राहत मिल सकती है।

Budhwar Ke Upay
बुधवार के दिन ये 5 काम करने से दूर होगी नौकरी-व्यापार की समस्या 
मुख्य बातें
  • बुधवार को दिन ये 5 उपाय करने से दूर होगी समस्या
  • नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता
  • घर की आर्थिक स्थिति भी होगी बेहतर

Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुद्धि के प्रदाता बुध ग्रह को समर्पित है। बुधवार को इन दोनों की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है। कहते हैं कि इस दिन गणेश और बुध की पूजा करने से मन की हर इच्छा को पूर्ण किया जा सकता है। बुध जहां इंसान को मानसिक रूप से प्रबल बनाता है तो वहीं भगवान गणेश का नाम लेकर शुरू किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता है। ज्योतिषविदों की मानें तो बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं तो नौकरी, धन और कारोबार से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आपको बुधवार के पांच चमत्कारी उपाय बताते हैं।

पांच लड्डुओं का दान- बुधवार को कांसे की थाली पर चंदन से 'ऊँ गं गणपतयै नम:' लिखें और उसमें पांच लड्डू रखकर पास के किसी मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से कुंडली में धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

Also Read: Shardiya Navratri 2022 Maa Durga Vahan: इस बार शारदीय नवरात्रि में क्या होगा मां दुर्गा का वाहन, जानें

बुधवार को उपवास- यदि आप करियर-व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन उपवास करना शुरू करें और बुध देव को नियमित जल अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, जिसके फायदे करियर-व्यापार में भी मिलते हैं।

ऑफिस में गणपति- यदि आप नौकरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन ऑफिस में अपनी टेबल पर रखने के लिए भगवान गणेश की एक छोटी सी प्रतिमा ले आएं। इस प्रतिमा में उनके पैर जमीन को स्पर्श कर रहे हों।

Also Read: Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें सोलह श्रृंगार, जानिए महत्व

मूंग दाल के लड्डू- अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी समस्या से निजात पाने के लिए मूंग दाल से बने लड्डू से गणेश जी को भोग लगाएं। ऐसा आपको लगातार सात बुधवार करना है। कुछ ही दिनों में इस उपाय के परिणाम आपको दिख जाएंगे।

गाय को हरी घास का चारा खिलाएं- घर की आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास का चारा खिलाएं और गणपति के मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें। आर्थिक मोर्चे पर आपके हालात बेहतर हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर