आज का पंचांग, 01 July 2020: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, म‍िलेगा पुण्‍य लाभ

आज का पंचांग: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी है जो कि सायंकाल 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं।

Aaj Ka panchang
Aaj Ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी है जो कि सायंकाल 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी
  • आज की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं
  • आज का यह महान पर्व बहुत ही पुण्यदायी है। आज व्रत रहें

आज का पंचांग 01 जुलाई: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी है जो कि सायंकाल 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। आज का यह महान पर्व बहुत ही पुण्यदायी है। आज व्रत रहें। भगवान विष्णु की पूजा करें। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज विष्णु उपासना का विशेष फल है। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज दान पुण्य करने का अनन्त फल है।

यहां पढ़ें 01 जुलाई का पंचांग

दिनांक- 01 जुलाई
माह- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
तिथि- एकादशी 05:30pm तक फिर द्वादशी
दिवस- बुधवार
नक्षत्र- विशाखा
करण- वणिज
सूर्योदय- 05:27am
सूर्यास्त- 07:26pm
सूर्य राशि- मिथुन
चन्द्र राशि- तुला रात्रि 09 बजे के बाद वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत-नहीं है।
विजय मुहूर्त- 02:44 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त- 07:09pm से 07:35pm तक
राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर