आज का पंचांग 04 फरवरी 2021: विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की करें पूजा, दान करने से होगा लाभ

आज का पंचांग 04 फरवरी 2021- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। 12:07pm के बाद अष्टमी है। आज स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

Aaj ka Panchang 4 feb
Aaj ka Panchang 4 feb 
मुख्य बातें
  • आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज चन्द्रमा तुला राशि में है। आज अन्न का दान भी श्रेयस्कर है।
  • राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 फरवरी 2021- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। 12:07pm के बाद अष्टमी है। आज स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। आज अन्न का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 04 फरवरी 2021
तिथि सप्तमी 12:07pm तक फिर अष्टमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र स्वाती
करण बव
सूर्योदय 07:12am
सूर्यास्त 05:59 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14am से12:57pm तक
विजय मुहूर्त 02:23pm से 03:08pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:50pm से 06:13pm तक

आज राहुकाल राहुकाल-दोपहर01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर