Aaj Ka Panchang: 04 सितंबर का पंचांग- आज के दिन होती है कई तांत्रिक उपासना, माता काली जी की करें स्तुति

Panchang Today (आज का पंचांग) 04 September 2022: यहां विस्तार से देखें 4 सितंबर 2022, दिन रविवार का पंचांग। जानें कि दिन में कितने हैं शुभ मुहूर्त और कब शुरू हो रहा है राहुकाल।

today panchang, today panchang in hindi, panchang today in hindi, panchang 04 September 2022 in hindi
panchang 04 September 2022 in hindi 

Panchang Today (आज का पंचांग) 04 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।ज्येष्ठा नक्षत्र है।आज भगवान आदित्य जी का पावन व्रत है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवाकी रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 04 September 2022 in Hindi

दिनांक-04 सितंबर 2022
दिवस-रविवार
माह-भाद्रपद,शुक्ल पक्ष 
तिथि-अष्टमी 
सूर्योदय-06:05am
सूर्यास्त-06:34pm
नक्षत्र-ज्येष्ठा
सूर्य राशि- सिंह
चन्द्र राशि- वृश्चिक 09:45pm तक फिर धनु
करण-बव
योग-विषकम्भ

04 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

1. अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।
2. विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक

04 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर