आज का पंचांग, 06 मार्च 2021: आज ये डेढ़ घंटे का समय है बेहद अशुभ, पढ़ें शनिवार का पंचांग

आज का पंचांग 06 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 06 March, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 06 March, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें।
  • आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें 06 मार्च का पंचांग, जानें शनिवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 05 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल व उड़द का दान करें। आज कम्बल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा वृश्चिक में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 06 मार्च 2021
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:45 am
सूर्यास्त 06:21 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि वृश्चिक 09:40 pm तक फिर धनु
करण बालव
योग वज्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:10 pm से 12:59 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:08 pm से 06:33 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर