Panchang Today, 14 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज है अन्न दान का महत्व, जानें मंगलवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

14th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 14 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 14 December 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 14 December 2021, 14 दिसंबर 2021 का पंचांग
14 दिसंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
  • जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।

14 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज एकादशी का पावन पर्व है। आज अश्विनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। एकादशी को मुख्यतः विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का लाभ है। आज मंगलवार है। आज मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करनी चाहिए।

आज का पंचांग 14 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 14 दिसंबर 2021
दिवस मंगलवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 07:07 am
सूर्यास्त 05:27 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मेष
करण वणिज
योग परिध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13 pm से 07:27 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर