Aaj Ka Panchang: 17 सितंबर का पंचांग- विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 17 September 2022: आज कन्या संक्रांति के साथ विश्वकर्मा पूजा है। यह तिथि त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर मानी जा रही है। देखें 17 सितंबर 2022, दिन शनिवार का पंचाग विस्तार से। जानें दिन में कब रहेगा राहुकाल।

aaj ka panchang in hindi, panchang 2022, today panchang, today panchang in hindi, panchang today in hindi
panchang 17 September 2022 in hindi 

Panchang Today (आज का पंचांग) 17 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। रोहिणी नक्षत्र है। आज सूर्य की कन्या राशि में संक्रांति है। महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली, चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

Horoscope Today, 17 September 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 17 September 2022 in Hindi

दिनांक-17 सितंबर 2022

दिवस- शनिवार

माह- आश्विन, कृष्ण पक्ष 

तिथि- सप्तमी 

सूर्योदय- 06:09 am

सूर्यास्त- 06:20 pm

नक्षत्र- रोहिणी

सूर्य राशि- सिंह 07:35 am तक फिर कन्या

Numerology Today, 17 September 2022

चन्द्र राशि- वृष

करण- बव

योग- सिद्धि

17 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

17 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक

17 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक

17 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:41 pm से 07:06 pm तक

17 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर