Aaj Ka Panchang: 18 सितंबर का पंचांग- जितिया व्रत आज, नोट करें जीवित्पुत्रिका व्रत के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Panchang Today (आज का पंचांग) 18 September 2022: आज जितिया व्रत है। आज पितृपक्ष अष्टमी की श्राद्ध है। देखें 18 सितंबर 2022, दिन रविवार का पंचाग विस्तार से। जानें दिन में कब रहेगा राहुकाल।

aaj ka panchang in hindi, panchang 2022, today panchang, today panchang in hindi, panchang today in hindi
panchang 18 September 2022 in hindi 

Panchang Today (आज का पंचांग) 18 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज पितृपक्ष अष्टमी की श्राद्ध है। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 18 September 2022 in Hindi

दिनांक- 18 सितंबर 2022
दिवस- रविवार
माह-आश्विन, कृष्ण पक्ष 
तिथि- अष्टमी  
सूर्योदय- 06:11am
सूर्यास्त- 06:18pm
नक्षत्र- मृगशिरा
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि- मिथुन
करण- कौलव
योग- सिद्धि

18 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

18 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक।
18 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक
18 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त--06:41 pm से 07:06 pm तक

18 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर