आज का पंचांग, 22 सितंबर 2020: श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का करें पाठ, गाय को दें भोजन

आज का पंचांग 22 सितंबर 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 22 September, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 September, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज पुरूषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है।
  • आज हनुमान जी की उपासना का दिवस है।
  • आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है।

Aaj Ka Panchang 22 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरूषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। 09:31 pm के बाद सप्तमी लग जाएगी। आज हनुमान जी की उपासना का दिवस है।आज अधिक मास का मंगलवार है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।

मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज भगवान शिव की पूजा करें व श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। गाय को भोजन दें।गेहूं व गुड़ का दान अनन्त पुण्यदायी है।

आज का पंचांग 22 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 22 सितंबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष शुक्ल
तिथि खष्ठी 09:31pm तक फिर सप्तमी
दिवस

मंगलवार

नक्षत्र अनुराधा 07:20 pm तक फिर ज्येष्ठा
करण कौलव
सूर्योदय 06:09 am
सूर्यास्त 06:19 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि वृश्चिक 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:50am से12:39pm तक
विजय मुहूर्त 02:17 pm से 03: 31pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:37pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे  तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर