Akshaya Tritiya 2022 Gold Buying Muhurat: अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का शुभ मुहूर्त, पहली बार बन रहा महासंयोग

Akshaya Tritiya 2022 Gold Buying Muhurat Today: आज देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन वैसे तो कई चीजें खरीदने का प्रावधान है लेकिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है।

agra
akshaya tritiya 2022 
मुख्य बातें
  • अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है
  • सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक सोना, सिक्का या आभूषण जैसी चीजें खरीद सकते हैं
  • पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 3 मई सुबह 05 बजकर 39 मिनट से रहेगा

Akshaya Tritiya 2022 Gold Buying Muhurat Today: आज देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य होते हैं। विवाह का योग भी बनता है। खरीदारी के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन वैसे तो कई चीजें खरीदने का प्रावधान है लेकिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में अहम सवाल ये रहता है कि सोना खरीदने का उपयुक्त यानी शुभ मुहूर्त कब है। आइये जानते हैं कि आज यानी अक्षय तृतीया के दिन कौन से मुहूर्त में सोना खरीदें। 

ये है शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया के दिन सुबह 5 बजकर 39 मिनट से अगले दिन यानी 4 मई 2022 की सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक सोना, सिक्का या आभूषण जैसी चीजें खरीद सकते हैं। वहीं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 3 मई सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 

Akshaya Tritiya Ke Upay: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, मिलेगी असीम कृपा

खाली हाथ ना लौटें घर

अक्षय तृतीया का दिन वैसे तो सोना खरीदने का विशेष महत्व होता है लेकिन आप सोना से लेकर कोई भी छोटी बड़ी चीज खरीद सकते हैं। बाजार निकलने के बाद छोटा या बड़ा कोई भी सामना जरूर खरीदें। अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर लौटना शुभ नहीं माना जाता है।

बन रहे हैं ये योग

अक्षय तृतीया पर ग्रहों और शुभ योगों का महासंयोग पहली बार बन रहा है। इस बार अक्षय तृतीया पर केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग के साथ ही शोभन और मातंग नाम के दो अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

अक्षय तृतीया के दिन श्रीयंत्र खरीदना शुभ होता है। अक्षय तृतीया के श्रीयंत्र खरीद कर आप पूरे विधि-विधान से घर पर इसकी स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर