अंक ज्योतिष, 10 दिसंबर 2021: सफलता और खुशियों से भरा है 07 अंक वालों का दिन, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 10 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है शुक्रवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने शुभ अंक और अंक राशिफल।

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 10 December 2021
10 दिसंबर 2021 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों को नेत्र संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • 05 अंक वालों के जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।
  • स्वास्थ्य के हिसाब से बेहतर रहेगा 08 अंक वालों का दिन।

आज का अंकफल, 10 दिसंबर 2021: आज 10 दिसंबर 2021 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-12-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03, 09 व शत्रु अंक 08 है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

10 दिसंबर 2021 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य व मंगल आपको जॉब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य मित्र हैं। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मंगल के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 09  है।आज व्यवसाय में केतु व मंगल का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी मंगल व्यवसाय में आपके परफार्मेंस से आपको खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,मंगल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर