अंक ज्योतिष, 13 जून 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal, Today Numerology 13 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार सोमवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 13 जून का दिन?

Ank jyotish rashifal 13 June 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • उड़द का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 06 अंक के शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

आज का अंकफल, 13 जून 2022: आज 13 जून 2022 है। 13 का संयुक्त अंक संघर्ष लेकिन धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का अंक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मेहनत के बाद फल देता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 03 गुरु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। आज 13-06-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि, राहु व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें 13 जून का राशिफल

पढ़ें अपना 13 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु बोन सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में परिवर्तन की सम्भावना रहेगी। जन्मांक 02 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 09 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 07 के मित्रों से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: भगवान शिव को अनादि क्यों माना गया है? ये हैं भोलेनाथ से जुड़े 18 रोचक तथ्य

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। राहु व केतु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य स्वामी केतु व मंगल  का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को आशान्वित खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर