अंक ज्योतिष, 14 जून 2022: उड़द का दान करें 09 अंक के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal, Today Numerology 14 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 14 जून का दिन?

Ank jyotish rashifal 14 June 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • चावल का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 05 अंक वालों के किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • उड़द का दान करें 09 अंक के जातक।

आज का अंकफल, 14 जून 2022: आज 14 जून 2022 है। 14 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 04 राहु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। 05 का स्वामीग्रह बुध है।आज 14-06-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा।अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र ग्रह हैं। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: बजरंग बली हनुमान जी की पूजा करते वक्त महिलाओं को जरूर ध्यान देनी चाहिए ये बातें

पढ़ें अपना 14 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांस सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। चावल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि व बुध की अनुकूलता से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका 14 जून का दिन, पढ़ें राशिफल

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व भाग्यस्वामी भी है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। बुध व शनि बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर