अंक ज्योतिष, 16 फरवरी 2022: अंक 06 व 07 वालों को मिलेगी जॉब में प्रगति, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal, Today Numerology 16 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 16 फरवरी का दिन?

Ank Jyotish
Ank Jyotish  
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा।
  • जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
  • जॉब व व्यवसाय में अंक 06 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी।

16 फरवरी 2022 का अंकफल: आज 16 फरवरी 2022 है। 16 का संयुक्त अंक 01 सूर्य व 06 शुक्र का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 16-02-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। अंक 07 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 16 फरवरी 2022 का अंकफल

जन्मांक 01- शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 06 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। 06 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- केतु हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। कम्बल का दान करें।

जन्मांक 02- शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- नामांक 06 व 07 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। नामांक 06 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक05- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- शनि व शुक्र मित्र हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। केतु बहुत जल्द व्यवसाय में कोई न्यू टर्न दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। 

जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द व कम्बल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर