अंक ज्योतिष, 21 जून 2022: 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, इस अंक वालों की नौकरी में रहेगा संघर्ष

Ank rashifal, Today Numerology 21 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 21 जून का दिन?

Ank jyotish rashifal 21 June 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी।
  • 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है।
  • बीपी या शुगर के मरीज 06 अंक वाले मरीज सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 21 जून 2022: आज 21 जून 2022 है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ, मंगलमय व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। यह यात्रा व तीर्थ करने का अंक है। अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। आज 21-06-2022का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 21 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उच्चाधिकारियों से परेशानी रह सकती है। जन्मांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर या नेत्र जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के मित्रों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 06 व मित्र अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी या शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- केतु बुध मित्र हैं। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल ,गुरु व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार दे सकता है। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर