अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 अप्रैल, 2021: जन्मांक 01 वालों को व्यवसाय में भाग्य स्वामी गुरु करेगा सहयोग

21 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 21 अप्रैल 2021 है। 21 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है।

Ank Jyotish
Ank Jyotish  
मुख्य बातें
  • जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको जॉब में लाभ दे सकता है।
  • जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे।
  • व्यवसाय में अंक 03 व 09 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। 

21 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 21 अप्रैल 2021 है। 21 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। आज 21-04-2021का भाग्यांक 03 रहेगा। सूर्य चन्द्रमा व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01
शुभ अंक- 02  
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी गुरु का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- उदर रोग से समस्या आ सकती है।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 01 व 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में गुरु की शुभता के कारण किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
अब व व्यवसाय- राहु जॉब में तनाव दे सकता है। व्यवसाय में अंक 03 व 09 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्मांक 03 व नामांक 09 के अधिकारियों का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- सांस के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु के सहयोग से पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य-तनाव से बचें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी गुरु व अंक स्वामी मंगल व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे। जॉब में गुरु प्रगति देंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर