अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 04 मार्च, 2021: 02 अंक के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें अकंफल

Ank rashifal, Today Numerology 04 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Ank Jyotish 04 March 2021
Ank Jyotish 04 March 2021 
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की सेहत रहेगी अच्छी।
  • आज जॉब में किसी नए पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे 05 अंक के जातक।
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

अंक राशिफल 04 मार्च​: आज 04 मार्च 2021 है। 04 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। यह अंक कभी- कभी राजनीति में बड़ी सफलता भी देता है। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। आज 04-03-2021 का भाग्यांक 03 हुआ। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 04 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में भाग्य स्वामीग्रह गुरु व अंक स्वामीग्रह सूर्य सफलता दे सकता है। व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहने की संभावना है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में गुरु प्रोमोशन दे सकता है। शिक्षा व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब में गुरु व राहु प्रोमोशन का लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में अंक 03 की सहायता से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अंक 03 व 04 स सफलता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में किसी नए पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- मैनेजमेंट व ला सेक्टर के लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब से सम्बद्ध लोग एकाएक पद लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस में नवीन कार्य को लेकर आशान्वित रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व गुरु जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। व्यवसाय में राहु व गुरु से लाभ की संभावना  है।
स्वास्थ्य सुख- राहु हड्डी रोग या विकार दे सकता है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में मंगल व गुरु  पदोन्नति दिलवा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग की सम्भावना है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर