अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 31 मार्च, 2021: बिजनेस के मामले में अच्छा है 05 और 07 अंक वालों का दिन, पढ़ें अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 31 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Ank Jyotish 31 March 2021
Ank Jyotish 31 March 2021 
मुख्य बातें
  • आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे 02 अंक वाले।
  • 06 अंक वाले श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
  • 09 अंक वालों के आज व्यवसाय में उन्नति है।

अंक राशिफल 31 मार्च​: आज 31 मार्च 2021 है। 31 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 04 के जैसा बिहेव करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु वैभव का कारक ग्रह है। राहु शनि व बुध का मित्र ग्रह है। आज 31-03-2021 का भाग्यांक 03 होगा। अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, इसका आज मित्र रहेगा। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु सूर्य का मित्र है। अंक 01 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 31 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व राहु प्रोमोशन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में संघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- राहु हड्डी का रोग दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 09 से प्रोन्नति मिलेगी। राहु जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है। अंक 03 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 03 जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 03 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में गुरु किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु का सपोर्ट है। व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में भी उच्चाधिकारियों से लाभ है। 
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर