Ashada Mahina 2022 Calendar: आषाढ़ में कब हैं देवशयनी एकादशी, प्रदोष व्रत - देखें पूरे मास का हिंदू कैलेंडर

Ashada Month 2022 Hindu Calendar & Festivals List: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ का महीना चौथा माह माना जाता है। देखें इस महीने में देवशयनी एकादशी, पुरी यात्रा, योगिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत कौन से महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आ रहे हैं।

When is the festival in the month of Ashadh, Ashadha Month 2022 festivals list, ashadh month 2022 festivals list in hindi, Ashadha Month festivals list 2022
आषाढ़ माह 2022 व्रत और त्योहारों की लिस्ट 
मुख्य बातें
  • आषाढ़ महीना हिंंदू कैलेंडर का चौथा माह माना जाता है
  • इस महीने की शुरूआत अक्सर जून से हो जाती है
  • इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है

Ashadha Month 2022 Hindu Calendar & Festivals List: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ वर्ष का चौथा महीना माना जाता है। यह माह जून से जुलाई के बीच अधिकांशत पड़ता है। इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह महीना सबसे पवित्र माना जाता है। शास्त्र के अनुसार यह महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। यदि आप इस माह में कोई व्रत करने की सोच रहे हैं, तो यहां आप इस महीना में कौन-कौन से त्योहार कब-कब है, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आषाढ़ महीना 2022 कृष्ण और शुक्ल पक्ष की डेट

  • आषाढ़ 2022 कृष्ण पक्ष- 15 जून से 29 जून तक
  • आषाढ़ 2022 शुक्ल पक्ष- 30 जून से 13 जुलाई तक 

आषाढ़ मास 2022 में एकादशी व्रत

  • योगिनी एकादशी - 24 जून
  • देवशयनी एकादशी - 10 जुलाई

आषाढ़ मास 2022 में प्रदोष व्रत कब है 

  • प्रदोष व्रत - 26 जून
  • प्रदोष व्रत - 11 जुलाई

Ashadha Amavasya 2022: किसानों के लिए बेहद खास है आषाढ़ माह की अमावस्या

आषाढ़ अमावस्या 2022 की डेट

अमावस्या तिथि प्रारंभ- 28 जून को सुबह 5:52 बजे से 29 जून को सुबह 8:22 बजे समाप्त होती है।
समापन- 29 जून सुबह 8:22 बजे पर
हलहरिणी अमावस्या 2022 डेट - 29 जून

आषाढ़ पूर्णिमा 2022 कब है : 13 जुलाई को आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा है
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 13 जुलाई को सुबह 4:01 बजे से
पूर्णिमा तिथि समापन- 4 जुलाई को दोपहर 12:07 बजे पर

गुप्त नवरात्रि या आषाढ़ नवरात्रि- 30 जून से 8 जुलाई तक

आषाढ़ मास 2022 के अन्य व्रत एवं पर्व 

  • पुरी रथ यात्रा - 1 जुलाई
  • स्कंद षष्ठी व्रत - 5 जुलाई
  • भदली नवमी - 8 जून
  • आशा दशमी - 9 जुलाई
  • चातुर्मास व्रत शुरू - 10 जुलाई को
  • गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा - 13 जुलाई को


आपको बता दें गुजरात, महाराष्ट्र,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में माने जाने वाले कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ माह 29 जून को शुरू होगाऔर 28 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर