Ashwin Month 2022 Vrat/Tyohar List: आश्विन माह 2022 में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें नवरात्र, दशहरा, जितिया की डेट

Ashwin Month 2022 Vrat Dates, Tyohar List : इस साल आश्विन माह 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस महीने पितृपक्ष, शारदीय नवरात्रि और विजयदशमी जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। इस महीने दान-धर्म के कार्य करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

Ashwin month tyohar, Ashwin month vrat 2022, Ashwin month tyohar dates 2022
Ashwin Month 2022 Vrat Dates, Tyohar List 
मुख्य बातें
  • 11 सितंबर से शुरू हो रहा आश्विन मास
  • आश्विन मास में आएंगे ये व्रत-त्योहार
  • पितृपक्ष और नवरात्रि भी इसी महीने

Ashwin Month 2022 Vrat Dates, Tyohar List : भाद्रपद के बाद आश्विन माह की शुरुआत होने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह साल का सातवां महीना होता है। इस साल आश्विन की शुरुआत रविवार, 11 सितंबर (Ashwin Month 2022 start date) से होने जा रही है, जो 10 अक्टूबर तक रहेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ये महीना (Ashwin Month Significance) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पितृपक्ष से लेकर शारदीय नवरात्र तक, सब इसी महीने (Ashwin Month festival list) आते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा यानी विजय दशमी का त्योहार भी इसी महीने मनाया जाता है। आइए जानते हैं आश्विन माह में कौन से प्रमुख व्रत, त्योहार (Ashwin Month 2022 vrat list) आने वाले हैं।

Also Read: कब है भाद्रपद माह की पूर्णिमा? तिथि के साथ यहां देखें व्रत विधि

Ashwin Month 2022 के व्रत-त्योहार 

मंगलवार, 13 सितंबर- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
बुधवार,  14 सितंबर- पंचमी श्राद्ध
शनिवार, 17 सितंबर- महालक्ष्मी व्रत समाप्त, विश्वकर्मा जयंती, कन्या संक्रांति
रविवार, 18 सितंबर- जीवित्पुत्रिका व्रत
बुधवार, 21 सितंबर- इंदिरा एकादशी
शुक्रवार, 23 सितंबर- प्रदोष व्रत, माघ श्राद्ध
शनिवार, 24 सितंबर, मासिक शिवरात्रि
रविवार, 25 सितंबर- सर्वपितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या
सोमवार, 26 सितंबर- नवरात्रि प्रारंभ
गुरुवार, 29 सितंबर- विनायक चतुर्थी
शुक्रवार, 30 सितंबर- ललित पंचमी
मंगलवार, 02 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन
सोमवार, 03 अक्टूबर- दुर्गाष्टमी पूजा
मंगलवार, 04 अक्टूबर- सरस्वती विसर्जन, महानवमी, बुध जयंती
बुधवार, 05 अक्टूबर- विजय दशमी (दशहरा)
गुरुवार, 06 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
शुक्रवार, 07 अक्टूबर- प्रदोष व्रत
रविवार, 09 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, मिलाद उन-नबी, मीराबाई जयंती

Also Read: कौआ, गाय या गरीब, घर आए पितरों को ना करें निराश, वर्ना पूर्वज हो जाएंगे नाराज!

आश्विन माह में जरूर करें ये काम

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह (Ashwin Month Significance) मां दुर्गा को समर्पित महीना है। इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य देव की उपासना से बड़ा लाभ मिलता है। इस महीने दान, धर्म के कार्य करने से भी बड़ा लाभ होता है। आश्विन माह में घी का दान सबसे उत्तम माना जाता है। यदि आप पितृपक्ष में गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान दान करेंगे तो निश्चित ही आपको इसका फल मिलेगा।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर